छाताबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य स्वागत*
गुरु रविदास जी विचारों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत: शत्रुघ्न महतो*

*कतरास*.संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती को लेकर कलश यात्रा गुरुवार को छाताबाद 5 नंबर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज समाज के हर वर्ग को लेकर चलने की सोच रखते थे. समाज में सामाजिक समरसता और समानता का विचार रखते थे. गुरु रविदास जी महाराज चाहते थे कि समाज के सबसे नीचे पैदान पर बैठा हुआ व्यक्ति के मन में गर्व का भाव हो. उनको भी प्रतिष्ठा और सम्मान मिले. गुरु जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है.मौके पर डब्लू हाडी, चंचल सिन्हा,राजेंद्र दास, भोला हाडी,मोहन हाडी, सोनू श्रीवास्तव, मुकेश झा, जानकी देवी, कंचन चौरसिया,महेश पासवान, विनोद साहू, जितेंद्र शर्मा, हनीफ अंसारी, नीरज दास, बाबू केसरी, विक्रम ठाकुर, इंदर सिंह, विनय पासवान, गीता सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश रवानी, रवि महतो आदि उपस्थित थे.
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



