Breaking

तोपचांची की बेटी पलक कुमारी पर क्षेत्र को गर्व, NEET में सफलता के बाद SNMMCH धनबाद में MBBS में दाखिला..

Https://news93live.com/

तोपचांची की बेटी पलक कुमारी पर क्षेत्र को गर्व, मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर तोपचांची की बेटी पलक कुमारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोरहाडीह निवासी श्री श्यामलाल तिवारी की पुत्री पलक कुमारी ने NEET-UG परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद में MBBS पाठ्यक्रम में दाखिला हासिल किया है।

पलक की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पलक की सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “तोपचांची की बेटी पलक कुमारी की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। उन्होंने अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनका MBBS में दाखिला क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है।”

उन्होंने पलक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करें।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button