*बीसीसीएल राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कतरास क्षेत्र संख्या 4 की प्रतिनिधि सभा की बैठक आयोजित*।

*कतरास*।बीसीसीएल राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कतरास क्षेत्र संख्या 4 की प्रतिनिधि सभा की बैठक सिजुआ स्टेडियम स्थित कतरास क्लब में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में यूनियन के सदस्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
यह बैठक ऐसे समय पर आयोजित की गई जब कोयला खदानों में कार्यरत मजदूर भाइयों और उनके परिवारों के समक्ष कई गंभीर चुनौतियां और ज्वलंत समस्याएं मौजूद हैं। बैठक के दौरान इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा व्यवस्था, कार्य परिस्थितियां, वेतन संबंधित मुद्दे और अन्य प्रमुख विषय शामिल थे।
प्रतिनिधियों ने मजदूरों के हक और कल्याण के लिए प्रभावी उपाय अपनाने पर बल दिया और समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तैयार की। यूनियन ने यह भी आश्वासन दिया कि वे श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। यह बैठक कतरास क्षेत्र के मजदूरों के बेहतर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
मौके पर महामंत्री एके झा, गोपाल सिंह, बिमलेश चौबे, रणधीर ठाकुर, रामचंद्र पासवान,सुरेश लाल, बिनोद सिंह, सुरेंद्र यादव, शकील अहमद, रामप्रीत यादव, नवनीत निरंजन,भोला प्रसाद, सुरेश बाबू, सत्यनारायण, कृष्णा लाला, गोवर्धन महतो सहित अन्य लोगों मौजूद थे.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



