रक्त दान शिविर का आयोजन 4 अप्रैल को*

*कतरास*।आर्य व्यायाम मंदिर कतरास के संयुक्त तत्वधान में रक्त दान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर श्री कृष्णा मातृ सदन रानी बाजार कतरास में बुधवार को विजय झा द्वारा बताया गया कि डॉ. शिवानी झा के जन्मदिन के अवसर पर रक्त शिविर घोषित किया गया।
इस शिविर का विशेष उद्देश्य थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता करना है। यह रक्त दान शिविर 4 अप्रैल, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में भाग लें और जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करें। उद्देश्य में बताया कि नवजवानों को जागरूक होने कि जरूरत है, जो कोई भी व्यक्तियों हर तीन महीने में एक बार बल्ड देने में सक्षम माना जाता है ।
मौके पर डॉ शिवानी झा, डॉ बी एन चौधरी, डॉ मनीषा मीनू मौजूद थे ।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



