Breaking

कतरास गंगा गौशाला कतरास में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण समिति धनबाद ने एक दिवसीय जैविक खाद पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया*।

Https://news93live.com/

*कतरास*।दिनांक 19 मार्च 2025 को गंगा गौशाला कतरासगढ़ में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सौजन्य से ‘पर्यावरण संरक्षण समिति”EPC धनबाद ने एकदिवसीय प्रथम सत्र “जैविक खाद ” निर्माण प्रोत्साहन पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया! जैविक खाद्य निर्माण प्रशिक्षण शिविर में बाघमारा प्रखंड के लकड़का न 0-04, लालटेन अंगार पथरा, गोपालपुर श्याम डीह, रघुनाथपुर सहित तोपचांची प्रखंड के ग्राम -रंगा डीह,कोड़ाडीह के महिला पुरुषों भागीदारी सुनिश्चित कर जैविक खाद्य निर्माण प्रोत्साहन का प्रशिक्षण लिया!

प्रशिक्षण शिविर के प्रेरणा स्रोत कृषि विभाग के जयप्रकाश पांडे एवं प्रबंधक ने जैविक खाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया पर जानकारी देते हुए सभी लोगों से अपील किया फसल को उपज बढ़ाने के लिए मिट्टी को बचाने के लिए और स्वस्थ सुरक्षित रखने के लिए भरसक अधिक से अधिक मात्रा में जैविक खाद का अपने खेतों में इस्तेमाल किया जाए तो भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेगा!

इस अवसर पर रघुनाथपुर के शिबू मुर्मू ने प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि मैं अपने खेत में अधिक से अधिक जैविक खाद का ही उपयोग करता हूं जिससे बहुत लाभ होता है!

इस प्रशिक्षण कार्य में पर्यावरण संरक्षण समिति के फील्ड मोटीवेटर उमेश ऋषि ने भी जैविक खाद्य निर्माण प्रोत्साहन पर चर्चा करते हुए कहां की किसान का सबसे अच्छा मित्र केंचुआ ही होता है जिसके मेहनत और परिश्रम से खरपतवार गोबर आदि से जैविक खाद निर्माण किया जाता है जो खाद फसल को सुरक्षित, डेढ़ गुना उत्पादन के अलावा लंबे समय तक बी को भी सुरक्षित रखने का काम करता है! केंचुआ खाद के उपयोग से पानी के भी बचत होती है.

प्रशिक्षण में भाग लेने वालों में शामिल लोग शिबू मांझी (मुर्मू,) नारायण शर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, श्री पन्नू भुइया, श्री सुदामा दास, गणेश पासवान, अर्जुन भुईयां, किशोर मांझी, नवलेश कुमार, सावन मुर्मू, सोना मनी देवी, अंकित मुर्मू, सुंदर मनी देवी, सूरजमनी देवी, सन ज्योति देवी, कोसमी देवी, दर्शनी देवी, मुनिया खातून, रंजू देवी, रागिनी देवी, तरुण देवी, पुनिया देवी, प्रमिला देवी, जलिया मंडल, के अलावा अन्य भी उपस्थित थे.

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button