Breaking

शिक्षकों में जज्बा हो तो शिक्षा से समाज में बड़ा बदलाव संभव : अशोक सिंह..

Https://news93live.com/

धनबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों में यदि जज्बा और समर्पण हो तो शिक्षा के माध्यम से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस बदलाव में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है।

वे शनिवार को +2 उच्च विद्यालय, नगरकियारी में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के गैर-आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपायुक्त से एक लाख रुपये का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीरा सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय ने अपनी उपलब्धियों से पूरे गोविंदपुर प्रखंड का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से उन्होंने विद्यालय को गोद ले रखा है और इसके विकास में उनका सहयोग आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एजाज अहमद ने कहा कि प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीरा सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। विद्यालय की उपलब्धियां शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम हैं।

मौके पर एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप मोदी, उपाध्यक्ष गुलाबी देवी, प्रद्युम्न लायक, विपिन मंडल, अशोक मालाकार, अजय मालाकार समेत दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button