Breaking

सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर जूनकुदर ब्रह्मस्थान में रक्तदान शिविर, झाकोमयू नेताओं ने किया रक्तदान*

यूथ क्लब के आयोजन में उमाशंकर चौहान और सूरज महतो बने मुख्य अतिथि, समाजसेवा का दिया संदेश.

Https://news93live.com/

*चिरकुंडा (धनबाद)।* चिरकुंडा के जूनकुदर ब्रह्मस्थान स्थित यूथ क्लब के सौजन्य से शनिवार को सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) बीसीसीएल जोन के अध्यक्ष उमाशंकर चौहान एवं JCMU उपाध्यक्ष सह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज महतो शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने स्वयं रक्तदान कर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान के पश्चात JCMU उपाध्यक्ष सह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिसके माध्यम से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता आती है और युवा वर्ग सामाजिक जिम्मेदारी को समझता है। श्री महतो ने आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।

इससे पूर्व आयोजकों की ओर से दोनों अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं धार्मिक पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को भी धार्मिक पट्टा पहनाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में प्रकाश चौहान, आकाश चौहान, सोनू कुमार, मनीष मेहरा, योगेश पासवान, विकास कुमार, जयराम राम, अमरदीप चौहान, संजीत चौहान, सूरज चौहान, मोहित चौहान, करण चौहान, सूरज राम, जय प्रकाश भगत, धर्मेंद्र चौहान, धर्मेंद्र सिंह, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन बीसीसीएल एरिया-12 के अध्यक्ष गोपिन तुड्डू, मनोज मंडल, राणा जी, श्याम लाल अग्रवाल, हरेराम यादव, रंजीत रवानी समेत बड़ी संख्या में युवा एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और रक्तदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.­

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button