Breaking

धनबाद भाजपा में नई नियुक्तियों की घोषणा..

Https://news93live.com/

धनबाद में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पार्टी ने महानगर और ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

श्रवण राय को एक बार फिर से धनबाद महानगर भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया।

मोहन कुम्भकर को ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले घनश्याम ग्रोवर ग्रामीण अध्यक्ष थे.

वहीं, प्रदेश परिषद में चंद्रशेखर सिंह और राज कुमार अग्रवाल को पुनः शामिल किया गया है।

🎉 कार्यकर्ताओं का उत्साह

नियुक्तियों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक विजय जुलूस निकाला।

इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ अपनी खुशी का इज़हार करते दिखे।

शहर की सड़कों पर भाजपा समर्थकों का उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

News 93 Live न्यूज डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button