अंतरराष्ट्रीय

दिन में होटल, रात में शटर के पीछे संदिग्ध गतिविधियां!

Https://news93live.com/

कतरास थाना क्षेत्र के एनएच-32 स्थित आकाशकिनारी कांटा के समीप एक होटल को लेकर इन दिनों कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, दिन के समय सामान्य रूप से संचालित होने वाला यह होटल रात में बाहर से बंद नजर आता है, लेकिन देर रात तक अंदर लोगों की आवाजाही होने की चर्चा है।

बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे के बाद होटल का मुख्य हिस्सा बंद कर दिया जाता है। इसके बावजूद बाहर चाय की दुकान संचालित रहने तथा एक छोटे शटर को अंदर-बाहर करने की गतिविधि देखे जाने की बात सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि अंदर मौजूद लोगों को चाय-पानी की जरूरत होने पर अंदर से शटर खटखटाया जाता है और बाहर मौजूद व्यक्ति शटर को थोड़ा उठाकर सामान अंदर पहुंचाता है।

सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा होता है, जब देर रात होटल के बाहर दर्जनों मोटरसाइकिलों के साथ लग्जरी चारपहिया वाहन खड़े दिखाई देते हैं। जब होटल बाहर से बंद रहता है, तो इन वाहनों से आने वाले लोग आखिर अंदर कहां और किस उद्देश्य से मौजूद रहते हैं? यह सवाल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूत्रों की मानें तो होटल के अंदर कथित तौर पर बड़े पैमाने पर कोई गतिविधि संचालित होने की आशंका है। हालांकि, अंदर वास्तव में क्या होता है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने कतरास पुलिस से मांग की है कि रात के समय होटल की गतिविधियों की जांच की जाए तथा यदि नियमों का उल्लंघन या कोई गैरकानूनी गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में जांच करती है या नहीं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button