अर्थव्यवस्था

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने आमटाल में रोड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास..

Https://news93live.com/

*बलियापुर / आमटाल:*

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को आमटाल में एक नई सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क डीएमएफटी (DMFT) फंड के तहत आमटाल पंचायत अंतर्गत पंजनीयांटांड सूर्य मंदिर भाया ब्राह्मण टोला से गोपाल चौक तक बनाई जाएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, पुलिया सहित अन्य विकास कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है और जितने भी अधूरे कार्य हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी,सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, मुखिया संजय गोराई, उप मुखिया रीना देवी, सीमा देवी, मनबोध रवानी, निर्मल रजवार, हीरालाल मोदक, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, सुरोजित चन्द्रा, मंटू रवानी, रोहित महतो, सपन बनर्जी, गौतम सिंह, दिलीप बाउरी, राजेन्द्र हेम्ब्रम, हारु बाउरी, असित चटर्जी, पति पवन माझी, प्रभास पाल, देवरंजन दास, रमेश महतो, रमेश मांझी, बलराम ग्रह आचार्य, आमोद बाउरी, आलोक मांझी, राजा राम रवानी, रंजीत पाल, जीत महतो, दयाल बाउरी,झालू रवानी, रवि देव, विष्णु देव, मंगल सिंह रवानी, कमल रवानी, गोविंद आचार्य, मनोज, दिलीप गोराई, रवि और संजय रवानी प्रेम बाउरी भोला महतो सहित अन्य स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button