बरोरा थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, बहुरुपिया साधु बनकर चोरी करने वाले 3 आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, सोने का लॉकेट बरामद..

*धनबाद:* बरोरा थाना क्षेत्र में साधु का भेष बनाकर घरों में चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एफआईआर के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 ग्राम का सोने का लॉकेट बरामद कर लिया।
*क्या है मामला*
वादी संजीव प्रसाद, निवासी हरिना कॉलोनी C-19 ने बरोरा थाना में आवेदन देकर बताया कि 28.07.2026 को सुबह करीब 10 बजे दो व्यक्ति साधु का कपड़ा पहनकर उनके घर आए। दक्षिणा के बहाने बातों में फंसाकर उन्होंने घर से करीब 03 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया।
*इस संबंध में बरोरा थाना* कांड संख्या 40/2026, दिनांक 31.07.2026, धारा 303(2) बीएनएस_ दर्ज किया गया।
*इस तरह हुई गिरफ्तारी*
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धनबाद के आदेश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के निर्देशन में अंचल निरीक्षक कतरास श्री मो० रुस्तम के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।
*टीम ने हरिना से तीन* संदिग्ध बहुरुपिया साधुओं को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया गया।
*थाना प्रभारी अभय* कुमार के नेतृत्व में बरोरा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. *सत्येन्द्र लाठीर* – 44 वर्ष, पिता राधेश्याम लाठीर, सा० रकियान बिगहा, थाना आमझौर, जिला रोहतास, बिहार
2. *सुमन कुमार* – 23 वर्ष, पिता थेथर लाठीर, सा० रकियान बिगहा, थाना आमझौर, जिला रोहतास, बिहार
3. *इंदल लाठीर* – 46 वर्ष, पिता अमरीका लाठीर, सा० रकियान बिगहा, थाना आमझौर, जिला रोहतास, बिहार
*छापेमारी दल में शामिल*
पु०अ०नि० अभय कुमार थाना प्रभारी बरोरा, पु०अ०नि० मनोज कुमार, स०अ०नि० लालचन्द राम, ह०व० शिवचन्द्र यादव
*पुलिस ने लोगों से* अपील की है कि अनजान साधु-फकीर के बहाने आने वाले लोगों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क



