धनबाद नगर निगम के कतरास अंचल क्षेत्र के नागरिकों की जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु नगर आयुक्त महोदय द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

धनबाद नगर निगम के कतरास अंचल क्षेत्र के नागरिकों की जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु नगर आयुक्त महोदय द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का विवरण निम्नवत् है:
दिनांक: 23 जुलाई 2026 (गुरुवार)
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से
स्थान: अंचल कार्यालय, कतरास अंचल, धनबाद नगर निगम
अतः आप सभी माननीय वार्ड पार्षदगण से अनुरोध है कि अपने-अपने वार्ड के नागरिकों को उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम की सूचना तथा अधिक से अधिक नागरिकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु प्रेरित करें, ताकि उनकी पेयजल, साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, संपत्ति कर, ट्रेड लाइसेंस एवं नगर निगम से संबंधित अन्य समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।
साथ ही, आप स्वयं भी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने वार्ड से संबंधित जनसमस्याओं से नगर आयुक्त महोदय को अवगत कराने का कष्ट करें।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.