मनोरंजन

सुमित्रा होटल एंड बैंक्विट हॉल का उद्घाटन धनबाद थाना प्रभारी श्री मनोज पाण्डेय ने फीता काटकर किया..

Https://news93live.com/

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर झामुमो महानगर उपाध्यक्ष श्री वकील दास ने अपने परिवार संग सुमित्रा होटल एंड बैंक्विट हॉल (स्व. माँ को समर्पण) का भव्य उद्घाटन किया। इस शुभारंभ समारोह का उद्घाटन धनबाद थाना प्रभारी श्री मनोज पाण्डेय के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में थाना प्रभारी श्री मनोज पाण्डेय ने फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्री मंटू कुमार चौहान, वार्ड 21 पार्षद श्री प्रफुल्ल मंडल, टिंकू सरकार, राजू प्रमाणिक, शोषण चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

होटल का नामकरण स्व. माँ की स्मृति में किया गया, जिससे आयोजन भावनात्मक और सामाजिक महत्व से जुड़ गया।

उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह प्रतिष्ठान धनबाद में सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक नया और आधुनिक स्थल साबित होगा।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button