मनोरंजन

मां अंबे परियोजना में भू-धंसान और कथित अवैध उत्खनन से दहशत, दर्जनों घर ध्वस्त*

Https://news93live.com/

*कतरास*: बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र में बंद पड़ी मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी की परियोजना में रविवार को कथित अवैध उत्खनन के दौरान तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि कोयला निकालने के दौरान घटना हुई। आसपास के लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।

घटना के बाद सोमवार को बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर दर्जनों जर्जर एवं खंडहरनुमा घरों को ध्वस्त किया गया, ताकि वहां कोई व्यक्ति निवास न कर सके।

इधर, पुराने पुल से दुर्गा मंडप की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग में भी ट्रेंच कटिंग कर दी गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर रास्ता बंद करने से पहले लोगों के आवागमन के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

कभी गुलजार रहने वाला यह इलाका लगातार हो रहे भू-धंसान के कारण अब वीरान होता जा रहा है। भू-धंसान के डर से कई परिवार अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं, जबकि कुछ परिवार बीसीसीएल की ओर से उपलब्ध कराए गए आवासों में रह रहे हैं।

इस संबंध में बीसीसीएल एरिया-4 के प्रोजेक्ट ऑफिसर जयंत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भू-धंसान की घटना हुई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेंच कटिंग तथा जर्जर घरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

जब उनसे रविवार को तीन लोगों की मौत होने और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने घटना में तीन लोगों की मौत होने से इनकार किया।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button