मनोरंजन

सरायढेला में नाथू स्वीट्स का भव्य उद्घाटन, दिल्ली का 86 साल पुराना स्वाद अब धनबाद में..

Https://news93live.com/

धनबाद। सरायढेला में प्रसिद्ध मिठाई एवं शाकाहारी व्यंजन ब्रांड Nathu’s Sweets के नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन हुआ। 1939 में दिल्ली के बंगाली मार्केट की एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ यह सफर आज पूरे भारत में 35 आउटलेट तक पहुंच चुका है। बिहार-झारखंड में यह ब्रांड का पहला आउटलेट है।

संचालक निशांत कुमार ने बताया कि दिल्ली से शुरू हुआ Nathu’s का सफर अब धनबाद पहुंच गया है। नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, द्वारका, जसोला सहित एनसीआर में इसके कई आउटलेट हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए 5 किलोमीटर तक होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। स्वाद और गुणवत्ता में एकरूपता बनाए रखने के लिए सभी आउटलेट का रॉ मैटेरियल और मसाले दिल्ली से ही भेजे जाते हैं। 86 साल के सफर में Nathu’s ने शुद्धता और स्वाद के दम पर लोगों का भरोसा जीता है।

यहां का मेनू भारतीय विविधता को दर्शाता है। चटपटी चाट में राज कचौरी, दही के शोले, स्ट्रीट फूड में छोले-भटूरे, साउथ इंडियन में मसाला डोसा, इंडो-चाइनीज में जिंजर गार्लिक चाउमीन, पनीर बटर मसाला, स्टफ्ड पराठा, अल्फ्रेडो पास्ता, लस्सी और रसमलाई सहित हर वर्ग के लिए विशेष व्यंजन उपलब्ध हैं।

संचालक निशांत कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य ताजा, हाइजीनिक और ऑथेंटिक स्वाद के साथ परिवार के हर सदस्य को यादगार अनुभव देना है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button