मनोरंजन
पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा और सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल ने जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के दिवंगत ससुर के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया..

धनबाद,महुदा के राधानगर निवासी जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह जी के ससुर एवं भाजपा नेता श्री शेखर सिंह जी के पूज्य पिताजी लाल बाबू सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुःख की घड़ी में उनके आवास पहुंचकर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा और सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बन्धाया । ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति, संबल और धैर्य प्रदान करें। हरि ॐ शांति – शांति चिर शांति…🙏
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



