रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नई पहल, आचार्य ग्लोबल रिक्वायरमेंट एंड कंसल्टेंसी का सुभारम्भ..

धनबाद। रोजगार के अवसरों को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से 26 सितंबर 2026 को आचार्य ग्लोबल रिक्वायरमेंट एंड कंसल्टेंसी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुब्रतो दे ने दीप प्रज्वलित कर की।
संस्था का मुख्य उद्देश्य स्किल्ड, सेमी-स्किल्ड एवं अनस्किल्ड लोगों को उनकी योग्यता, क्षमता और अनुभव के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।
संस्था की ओर से बताया गया कि आज के दौर में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं। ऐसे में आचार्य ग्लोबल रिक्वायरमेंट एंड कंसल्टेंसी का प्रयास रहेगा कि रोजगार की तलाश कर रहे लोगों और रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के बीच एक विश्वसनीय और प्रभावी माध्यम तैयार किया जाए।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंधक श्री अबिर चटर्जी, अविचल प्रकाश, पीयूष ठाकुर वाल्मीकि पासवान माथुर मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं, कंपनी के ब्रांच हेड ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि योग्य उम्मीदवारों को उनकी क्षमता के अनुरूप सही अवसर से जोड़ना है, ताकि युवाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिल सके।
आचार्य ग्लोबल रिक्वायरमेंट एंड कंसल्टेंसी की यह पहल रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



