अर्थव्यवस्था

पार्षद से अभद्र व्यवहार के आरोप पर पूर्व मंत्री पुत्र ने उठाए सवाल, प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी*

Https://news93live.com/

*कतरास* अवैध कोयला कारोबार को लेकर कतरास थाना क्षेत्र में चल रहे विवाद के बीच बिहार सरकार के पूर्व मंत्री के पुत्र अशोक लाल ने प्रेस वार्ता कर थाना प्रभारी पर एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अशोक लाल ने कहा कि वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरूपमा देवी क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने तथा मामले की शिकायत करने के लिए ग्रामीणों के साथ कतरास थाना पहुंची थीं। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा शिकायत संबंधी आवेदन लेने में आनाकानी की गई। इसके बाद जब ग्रामीण और जनप्रतिनिधि थाना परिसर से बाहर सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे, तो उन्हें वहां से भी हटने के लिए कहा गया।

अशोक लाल ने कहा कि मामले को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि में आक्रोश है। उन्होंने वरीय अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।

वहीं, वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरूपमा देवी ने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मानहानि तथा महिला आयोग समेत संबंधित संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष शिकायत रखने का रास्ता अपनाएंगी।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button