गजली टांड़ हादसे में शहीद श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि*
समाजसेवी विजय कुमार झा सहित बीसीसीएल के CMD पहुंचे पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलीं*

*कतरास* : कतरास क्षेत्र में हुए गजलीटांड़ हादसे जल समाधि में तब्दील हुए शाहिद श्रमिकों को शनिवार को शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो बियडा के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल, वार्ड पांच के पार्षद निरुपमा देवी सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शहादत स्थल पर पहुंचे।
सभी ने हादसे में जान गंवाने वाले शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान शहादत स्थल पर माहौल काफी भावुक रहा। मौजूद लोगों ने हादसे में मृत श्रमिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि खदानों में काम करने वाले श्रमिक अपनी जान जोखिम में डालकर देश और क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं, हादसे के बाद सुरक्षा मानकों, प्रभावित परिवारों की सहायता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



