मनोरंजन
अखंड हरि कीर्तन में शामिल हुए युवा नेता व समाज सेवी बशिष्ठ चौहान*

*कतरास* : वार्ड-2 के आकाश किनारी बस्ती में आयोजित अखंड हरि कीर्तन में युवा नेता व समाज सेवी बशिष्ठ चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.कार्यक्रम के दौरान विकास बजरंगी सहित स्थानीय लोग श्रद्धालु भी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए सभी ने जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे लगाए, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



