मनोरंजन

अवैध कोयला कारोबार की शिकायत को लेकर पार्षदों की बैठक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*

Https://news93live.com/

*कतरास* कतरास थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार की शिकायत को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच रविवार को वार्ड नंबर-5 की पार्षद निरुपमा देवी के लकड़का स्थित आवासीय कार्यालय में दर्जनों पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में मामले को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता वार्ड नंबर-4 के पार्षद राममूर्ति सिंह एवं छोटू सिंह ने की, जबकि संचालन वार्ड नंबर-2 के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी ने किया। बैठक में पार्षदों ने अवैध कोयला कारोबार की शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

 

पार्षदों के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को अवैध कोयला कारोबार की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामले की शिकायत की गई थी। बैठक में मांग की गई कि शिकायत में बताए गए तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

बैठक में वार्ड नंबर-5 की पार्षद निरुपमा देवी के साथ कतरास थाना प्रभारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। पार्षदों ने वरीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही निरुपमा देवी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।

बैठक में उपस्थित पार्षदों ने कहा कि मामले को लेकर 30 सितंबर 2026 को कतरास क्लब, सिजुआ में होने वाली बैठक में आगे की कार्रवाई पर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा।

पार्षदों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button