अर्थव्यवस्था

विधायक शत्रुघ्न महतो विस्थापन को लेकर सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ वार्ता की* 

Https://news93live.com/

*कतरास*.बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सोमवार को सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक के साथ सिजुआ 10 नंबर साइडिंग में हाल ही में हुए भू-धंसान से प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर वार्ता किया. विधायक शत्रुघ्न महतो ने एरिया 5 के महाप्रबंधक को विस्थापित परिवार उचित मुआवजा के साथ पुनर्वास करने को कहा. विधायक ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है कोई भी गरीब के साथ अन्याय करना न्याय संगत नहीं है. विस्थापित परिवार को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना बीसीसीएल की जिम्मेवारी है. वार्ता में विधायक प्रतिनिधि पप्पू कुमार सिंह, डब्लू आलम, सुरेश चौधरी, समाजसेवी टिंकू दास, सोनू सिंह, राजीव पासवान, गंगा दास आदि उपस्थित थे.

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button