अर्थव्यवस्था

प्रेस वार्ता : रानी सती दादीजी मंदिर समिति ने भादो अमावस्या महोत्सव 2025 की घोषणा की ।

Https://news93live.com/

कतरास _ श्री श्री रानी सती दादीजी मंदिर समिति द्वारा सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष डॉ वी एना चौधरी ने बताया कि भादो अमावस्या महोत्सव 2025 का आयोजन तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा। यह महोत्सव 21 अगस्त से 23 अगस्त तक बड़े धूमधाम से सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर संभोजक भगवती प्रसाद सोनी ने बताया कि श्याम बाबा झाकी.

👉 पहला दिन (21 अगस्त, गुरुवार)

सुबह 9 बजे कलश एवं निशाने सह शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नयनाभिराम झांकियां शामिल होंगी।

शाम 4 बजे दादी जी का जवा पुष्पों से अभिषेक होगा।

शाम 4:30 बजे से मेहंदी उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें धनबाद की प्रसिद्ध मेंहदी गायिका संगीता अग्रवाल सिंघानिया अपनी प्रस्तुति देंगी।

👉 दूसरा दिन (22 अगस्त, शुक्रवार)

सुबह 9 बजे से विशेष वाचन कार्यक्रम होगा, जिसकी वाचिका होंगी श्रीमती प्रीति दीपक बम्रो (कोलकाता)।

शाम 6:30 बजे ज्योत पूजन का शुभारंभ होगा।

शाम 7 बजे से रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंकित शर्मा (ओड़िसा) व शिल्पी वर्मा (कोलकाता) अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगी।

👉 तीसरा दिन (23 अगस्त, शनिवार)

तड़के 4 बजे दादी जी का गुलाब एवं गंगाजल स्नान व श्रृंगार होगा।

सुबह 8 बजे महारूद्राभिषेक, हनुमान पूजन एवं सवामनी भोग संपन्न होंगे।

शाम 6:30 बजे महाआरती तथा

शाम 7 बजे छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ चौपारी ने जानकारी दी। इस अवसर पर संभोजक भगवती प्रसाद सोनी , प्रमोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अमित चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, डी.एम. चौपारी, हरि प्रसाद अग्रवाल, संजय लोयलका, अरुण तुलस्यान, गोपाल चौधरी, शुभम, सुरखा शमी शर्मा, रोहित शर्मा, दिलीप चौपारी, संतोष जालान, प्रियंका चौधरी, राखी चौधरी व सुनिता केडिया सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

✨ समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर दादी जी के महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।.

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button