रणधीर वर्मा चौक पर JMM का विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चुनाव आयोग की कथित मनमानी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
भारी संख्या में JMM कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए।
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का उद्देश्य चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाना और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना था.
इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से:
चंद्रशेखर अग्रवाल, हरीश सिंह, लक्की सोरेन, मनु आलम, सूरज महतो, मंटू चौहान सहित सैकड़ों JMM कार्यकर्ता मौजूद रहे।
JMM नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की मनमानी लोकतंत्र के लिए खतरा है और इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वोटर लिस्ट से कटे नाम वापस नही जुड़े तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



