Breaking
रामकनाली ओपी में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

रामकनाली ओपी में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि होली और रमजान एक साथ है. आपसी भाईचारा के साथ होली मनाने की अपील की. उन्होंने कहा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. श्री रवि ने कहा जो लोग नमाज अदा करने जा रहे हैं उन्हें इसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखें. अफवाह से दूर रहने की अपील की. जहां कहीं भी शांति भंग होने कि आशंका हो तो इसकी सूचना मुझे तुरंत मेरे मोबाइल पर दे. कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है.डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.



