मनईटांड़ बस्ती स्थित भोक्ता शिव मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय भव्य पूजा-पाठ कार्यक्रम का आयोजन..

मनईटांड़ बस्ती स्थित भोक्ता शिव मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय भव्य पूजा-पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 21 मई गुरुवार सुबह 7 बजे कलश शोभा यात्रा के साथ होगी, जबकि 22 मई शुक्रवार को रामायण पूर्णाहुति एवं हवन के साथ इसका समापन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में भोग का वितरण भी किया जाएगा।
वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के अध्यक्ष मदन महतो ने बताया कि भक्ता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे वार्षिकोत्सव को यादगार बनाने के उद्देश्य से भव्य पूजा-पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में मनईटांड़ ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मौके पर समिति के कमल महतो, अजीत महतो, ओम प्रकाश महतो, बलराम महतो, रवि कुमार, मुकेश महतो, दिनेश महतो, धनंजय महतो, विनय मिश्रा समेत समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



