वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय कंसारी मंडल की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक योगदान को किया याद..

धनबाद : वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय कंसारी मंडल की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर हीरापुर स्थित गीता श्री मंडप में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति की ओर से किया गया, जबकि संचालन गौतम मंडल ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक, सामाजिक, अधिवक्ता जगत एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय कंसारी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में BIADA के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय झा, धनबाद सांसद ढुलू महतो, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल, भाजपा धनबाद जिला उपाध्यक्ष धरणीधर मंडल, पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल, भाजपा नेत्री तारा देवी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, भाजपा नेता संतलाल प्रामाणिक, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, सचिव मन्नू आलम, झामुमो नेता रमेश टुडू एवं रतिलाल टुडू, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विदेश दा, कांग्रेस नेता बिजेंद्र सिंह, जेएलकेएम नेता राजा दास तथा गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कंसारी मंडल का समाज के प्रति अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और अध्यक्ष पद पर भी रहे। उनके कार्यों और विचारों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कंसारी मंडल के सामाजिक कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे और उन्हें एक महत्वपूर्ण समाज सुधारक के रूप में याद किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वर्गीय कंसारी मंडल की पुत्री एवं अधिवक्ता जयश्री मंडल ने कहा कि पिता जी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। उनके विचारों और समाज के प्रति किए गए कार्यों को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी के कंधों पर है। उनके आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



