बीबीएमकेयू में तीसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन 9 अक्टूबर को. राजयपाल होंगे सामिल..

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर कुल 149 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को राज्यपाल के हाथों उपाधि प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा, इसमें अंडरग्रेजुएट (2022–2025), पोस्टग्रेजुएट (2023–2025) और पीएचडी के छात्र शामिल होंगे।
विशेष बात यह है कि इस बार मेडल पाने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक है, जो शिक्षा में महिला सशक्तिकरण का स्पष्ट संकेत है।
बिधायक जयराम महतो को भी पीएचडी की उपाधि राजयपाल के हाथो दी जायगी..
राज्यपाल स्वयं छात्रों को उपाधि और मेडल प्रदान करेंगे।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसरगण और सिनेट कमिटी के सदस्य, गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।
दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा..
यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए सम्मान का क्षण होगा बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का भी प्रतीक बनेगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



