अर्थव्यवस्था

धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार शाम रेल कोच रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया गया..

Https://news93live.com/

धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार शाम रेल कोच रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। विधायक राज सिन्हा, अरूप चटर्जी, शत्रुघ्न महतो और धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर रेस्टोरेंट की शुरुआत की। ट्रेन के कोच को आकर्षक रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया गया है। यह रेस्टोरेंट सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे रेल यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी खानपान की बेहतर सुविधा मिलेगी।

रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों के साथ शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मिठाई और डेजर्ट काउंटर भी उपलब्ध रहेगा। रेस्टोरेंट के चौबीसों घंटे खुले रहने से यात्रियों को किसी भी समय भोजन और अन्य व्यंजनों का विकल्प मिल सकेगा।

इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने संचालक धर्मेंद्र सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनबाद रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। इससे स्टेशन परिसर में खानपान की सुविधा बढ़ेगी और लोगों को एक नया विकल्प मिलेगा।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश पांडेय, सूर्या रियल कॉन के निदेशक संतोष सिंह एवं वरिष्ठ संपादक अभय सिंह ने भी संचालक धर्मेंद्र सिंह को इस नई पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत से धनबाद रेलवे स्टेशन पर खानपान की सुविधाओं में विस्तार हुआ है। ट्रेन के कोच में बैठकर भोजन करने का अनुभव यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button