मनोरंजन

ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मिलीं तारा देवी, दी बधाई एवं शुभकामनाएँ..

Https://news93live.com/

रांची: पलामू के पूर्व सांसद श्री ब्रज मोहन राम को ओडिशा के राज्यपाल का दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती तारा देवी ने रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री राम को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

श्रीमती तारा देवी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री ब्रज मोहन राम का दीर्घ राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन का अनुभव ओडिशा के विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में ओडिशा राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा जनहित से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान श्रीमती तारा देवी ने उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button