रामकनाली ओपी क्षेत्र में अवैध खनन पर समाजसेवी विजय कुमार झा का तीखा हमला: कहा- ‘बाड़ ही खेत खा रहा है’, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से हो निगरानी..

धनबाद :कतरास.
क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध भंडारण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। जाने-माने समाजसेवी विजय कुमार झा ने रामकनाली ओपी क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने दो टूक कहा है कि रामकनाली ओपी क्षेत्र में अवैध माइनिंग और भंडारण को हमेशा के लिए रोकने का यदि कोई एकमात्र ठोस विकल्प बचा है, तो वह BCCL और CISF द्वारा ड्रोन से निगरानी करना ही है।
* ‘बाड़ ही खेत खा रहा है’ – व्यवस्था पर उठाया गंभीर सवाल:
* समाजसेवी विजय कुमार झा ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जब संरक्षकों की भूमिका पर सवाल उठने लगें, तो स्थिति स्वतः समझी जा सकती है। स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां ‘बाड़ ही खेत खाने’ जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है।
* डीजी महोदय के विजन का दिया हवाला:
* उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि डीजी महोदय ने भी अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्पष्ट रूप से कहा था कि अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए आधुनिक तकनीक (Modern Technology) का पूरा सहारा लिया जाएगा। ऐसे में अब समय आ गया है कि इस निर्देश को जमीन पर सख्ती से उतारा जाए।
* ड्रोन और आधुनिक सर्विलांस ही एकमात्र अचूक उपाय:
* झा का मानना है कि पारंपरिक तरीकों और स्थानीय पुलिसिया गश्त से अवैध कारोबारियों के हौसले पूरी तरह पस्त नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए, BCCL प्रबंधन और CISF को संयुक्त रूप से आधुनिक ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की आसमान से निगरानी करनी चाहिए ताकि अवैध खनन और डंपिंग के ठिकानों का पर्दाफाश हो सके.
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



