धनबाद में अपराध और आतंक का गठजोड़: प्रिंसखान गैंग का बड़ा खुलासा..

प्रिंसखान गैंग का खुलासा
धनबाद पुलिस ने कुख्यात भगौड़े अपराधी प्रिंसखान गैंग से जुड़े सैफी उर्फ मेजर से दो बार के रिमांड पर पूछताछ की है। इस पूछताछ में 2018 से अब तक के कई संगीन अपराधों का पर्दाफाश हुआ है।
पूछताछ में सामने आए अहम तथ्य
अमन सिंह हत्याकांड: सैफी ने बताया कि धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या के बाद प्रिंस बीमार हो गया था और उसे इलाज कराना पड़ा था।
उपेंद्र सिंह हत्या: रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या उसकी पत्नी द्वारा अवैध संबंधों के कारण दी गई सुपारी से कराई गई थी।
प्रिंस की लोकेशन: सैफी ने खुलासा किया कि प्रिंस दुबई से भागकर पाकिस्तान में छुपा हुआ है।
रंगदारी वसूली: हर माह धनबाद के व्यापारियों, बिल्डरों और जमीन कारोबारियों से डेढ़ से दो करोड़ रुपये की वसूली करता है।
सफेदपोश कनेक्शन: धनबाद के नेताओं, कारोबारियों और मीडिया से जुड़े संदिग्ध रिश्तों की जांच जारी है।
हवाला नेटवर्क: करीब 100 संदिग्ध खातों की छानबीन की जा रही है। हवाला के जरिए रुपये ट्रांसफर किए जाने की जांच भी चल रही है।
पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से लिंक: प्रिंस के पाक आतंकी संगठन और ISI से जुड़ने की आशंका जताई गई है।
पुलिस की कार्रवाई
धनबाद SSP प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन खुलासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गैंग के नेटवर्क और हवाला चैनल की गहन जांच जारी है। पुलिस अब सफेदपोश नेताओं और कारोबारियों की भूमिका पर भी नजर रख रही है।
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



