
महाकाल कालेश्वर एवं ॐ महाकालेश्वर शिवलिंग के दर्शन हेतु कतरासगढ़ से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल उज्जैन के लिए रवाना हुआ।
इस धार्मिक यात्रा में सहयोगी पत्रकार शकलदेव प्रमाणिक, जितेन्द्र जीतू, सुधीर सिंह एवं जितेन्द्र पासवान शामिल हैं। सभी सदस्य बाबा महाकाल के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली और पत्रकारिता के उत्तरदायित्व हेतु आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
यात्रा को लेकर स्थानीय पत्रकारों और शुभचिंतकों ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।



