कतरास के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की बेजोड़ भीड़, फोरलेन पर रुक-रुककर जाम*
लखी पूजा तक जारी रहेगा मेला, नो एंट्री से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी*

*कतरास* । गुरुवार को कतरास कोयलांचल में दुर्गापूजा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा.बंगालपाड़ा, राजबाड़ी, मालकेरा ग्राउंड, लकड़का बस्ती, सिजुआ स्टेशन रोड, सिजुआ रिक्रिएशन क्लब, मोडीडीह और सिजुआ कोलियरी सहित कई स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. वहीं, जीएनएम ग्राउंड, रानीबाजार मैदान, रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान, केशलपुर मैदान, तिलाटांड़, नदी किनारे और मालगोदाम में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं हुआ था. कुछ स्थानों पर शुक्रवार को विसर्जन किया जाएगा. जीएनएम ग्राउंड,रेलवे व रानीबाजर में लगे मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही.जीएनएम में थाईलैंड के अरुण टेंपल की तर्ज पर बने आकर्षक पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. पूजा का मेला लखी पूजा तक जारी रहेगा.भीड़ को देखते हुए सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है.वहीं, पूजा समितियों के सदस्य भी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे. शहर में उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए अष्टमी से ही नो एंट्री लागू है.इससे शहर के अंदर रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोग जल्द नो एंट्री हटाने की मांग कर रहे हैं. इधर, धनबाद-बोकारो फोरलेन पर रुक-रुककर जाम लगता रहा.दूसरे प्रांतों से आने वाले वाहन घंटों फंसे रहे.जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



