मनोरंजन

बीसीसीएल के बंद नेहरू बालिका उच्च विद्यालय पर कथित अवैध कब्जे के मामले में जिला प्रशासन गंभीर, जांच शुरू*

Https://news93live.com/

बीसीसीएल के बंद नेहरू बालिका उच्च विद्यालय परिसर पर कथित अवैध कब्जा कर विद्यालय का संचालन शुरू करने के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए जांच का आदेश दिया है। इस संबंध में सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो. नसीम अख्तर खान ने दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर मामले की जांच की।

ज्ञात हो कि बीसीसीएल के उक्त बंद विद्यालय परिसर पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर कुछ महिलाओं द्वारा दोबारा विद्यालय का संचालन शुरू किया गया है। आरोप है कि निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए स्थानीय बच्चों के प्रवेश के लिए भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका है।

इस मामले को लेकर बीसीसीएल द्वारा विद्यालय संचालिका के विरुद्ध बाघमारा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। वहीं, संपूर्ण जन जागृति ऑर्गेनाइजेशन की ओर से इस प्रकरण में लगातार आंदोलन कर विद्यालय परिसर को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने प्रशासन से मांग की है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, विद्यालय परिसर के उपयोग की वैधानिकता स्पष्ट की जाए तथा स्थानीय बच्चों के भविष्य और शिक्षा के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button