अर्थव्यवस्था

समाजसेवी छोटू टूरी का निधन* 

Https://news93live.com/

*कतरास* । कतरास बाजार ऊपर मोड एक नंबर वार्ड के निवासी समाजसेवी छोटू टूरी उम्र 77 का निधन आज सुबह 10 बजे जलान अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया, अंतिम दाह संस्कार कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट मुक्तिधाम में किया गया, अपने पीछे एक पुत्री उर्मिला देवी , भतीजा मनोज टूरी , नाती अमित तुरि, भाई बैजु तुरी,भतीजा, नाती ,पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शुरुआत में स्वर्गीय तुरी राजनीति के क्षेत्र में भी एक्टिव थे , समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी की व्यापक पहचान थी। वह कतरास के कई आंदोलनो में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं उनके निवास स्थान पर उनकी देखरेख में काली जी की पूजा अर्चना भी होती आ रही है स्वर्ग की तुरी के निधन पर कतरास एवं आसपास में शोक की लहर है। सकल देव प्रमाणिक, बब्लू बरनवाल, रंजीत मोदी, विकी अग्रवाल, डॉ स्वतंत्र कुमार, पंकज सिंन्हा, प्रो, प्रताप नारायण पांडे, नकुल जी, अजय विश्कर्मा, प्रदीप लाला, मिथलेश सिंह, पन्नालाल, श्यामलाल ने शोक व्यक्त किया।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button