अर्थव्यवस्था

सरायढेला में ‘ओढ़नी’ के 15वें आउटलेट का हुआ भव्य उद्घाटन.

Https://news93live.com/

धनबाद: सरायढेला स्थित प्रतिष्ठित वस्त्र एवं आभूषण शोरूम ‘ओढ़नी’ के 15वें आउटलेट का शुभारंभ बुधवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं शोरूम के संचालक राज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक एवं व्यवसायी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ओढ़नी ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ही छत के नीचे सिल्वर ज्वेलरी, आकर्षक लहंगे समेत महिलाओं की जरूरत से जुड़ी कई वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान लोगों को बेहतर विकल्प देने के साथ स्थानीय व्यापार को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

वहीं, शोरूम के संचालक राज कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग और विश्वास को देखते हुए सरायढेला में 17वें आउटलेट की शुरुआत की गई है। यहां ग्राहकों को नवीनतम डिजाइन के लहंगे, सिल्वर ज्वेलरी एवं अन्य फैशन उत्पाद उचित कीमत पर उपलब्ध होंगे।

उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने नए आउटलेट का अवलोकन किया और उपलब्ध उत्पादों की सराहना की। शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button