राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय, कतरास में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*।

*कतरास*। आज विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला जी, विद्यालय कमिटी के सम्मानित सदस्यगण, प्रधानाध्यापिका महोदया एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विजेताओं की घोषणा की गई।
🏆 जूनियर वर्ग
🥇 प्रथम – कक्षा 7
🥈 द्वितीय – कक्षा 6
🥉 तृतीय – कक्षा 8
🏆 सीनियर वर्ग
🥇 प्रथम – कक्षा 10 (A)
🥈 द्वितीय – कक्षा 9 (A)
🥉 तृतीय – कक्षा 10 (B)
सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उत्साह, रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
आइए, दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों, नई उम्मीदों और सफलता का प्रकाश फैलाए।
राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



