मनोरंजन

SSP प्रभात कुमार की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को नवंबर अंत तक 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य..

Https://news93live.com/

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: अक्टूबर में 412 मामले दर्ज, 483 कांडों का निष्पादन, SSP प्रभात कुमार की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को नवंबर अंत तक 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य।

धनबाद। धनबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अक्टूबर माह में जिले के विभिन्न थानों में 412 कांड दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने 483 कांडों का निष्पादन किया। इस तरह दर्ज मामलों की तुलना में 71 अधिक कांडों का निष्पादन किया गया।

इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप जिले में लंबित कांडों की संख्या घटकर 1,562 रह गई है। पुलिस प्रशासन ने नवंबर माह के अंत तक लंबित मामलों की संख्या 1,500 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस संबंध में एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button