छठ महापर्व पर पेस्टल फाउंडेशन की सराहनीय पहल: भेलाटांड़ में छठ व्रतियों को भेंट किए गए सूप, साड़ी व पूजन सामग्री..

धनबाद : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर पेस्टल फाउंडेशन की टीम ने संस्थापक सुशील चंद्र के नेतृत्व में तथा जदयू नेता सुजीत कुमार वर्मा के संयुक्त सहयोग से भेलाटांड़,धनबाद में छठ व्रतियों से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सेवा भाव के तहत छठ व्रतियों के बीच पूजा से संबंधित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पेस्टल फाउंडेशन एवं सहयोगियों द्वारा छठ व्रतियों को साड़ी,सूप,नारियल,गमछा, पूजा सामग्री, गागर नींबू तथा मिठाइयां ससम्मान भेंट की गईं। महापर्व की पवित्रता और परंपरा को ध्यान में रखते हुए सभी सामग्रियों का वितरण अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
इस मौके पर पेस्टल फाउंडेशन के संस्थापक सुशील चंद्र ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, स्वच्छता, त्याग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर छठ व्रतियों की सेवा करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।पेस्टल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक कार्य अत्यंत सराहनीय है।
जदयू नेता सुजीत कुमार वर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर पर्व-त्योहारों की खुशियां साझा करना और व्रतियों के सहयोग में आगे आना हम सभी का दायित्व है।
छठ महापर्व पर पेस्टल फाउंडेशन की सराहनीय पहल: भेलाटांड़ में छठ व्रतियों को भेंट किए गए सूप, साड़ी व पूजन सामग्री..
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



