
शहीद परिवार को मिला नौकरी और मुआवजा
चंदनकियारी के अग्निवीर अर्जुन महतो ने कुछ दिन पहले देश की सेवा करते हुए असम में अपने प्राणों की आहुति दी थी.

आज हेमंत सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वीरगति प्राप्त अग्निवीर अर्जुन महतो के आश्रित, भाई बलराम महतो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी नौकरी और अनुग्रह अनुदान के रूप में 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की.
शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो अमर रहे.
ब्यूरो रिपोर्ट बोकारो.



