Breaking

जिला खनन टास्क फोर्स ने चैतुडीह माइंस के पास से 500 किलो कच्चा कोयला बरामद किया*।

Https://news93live.com/

*जिला खनन टास्क फोर्स ने चैतुडीह माइंस के पास से 500 किलो कच्चा कोयला बरामद किया*।

*धनबाद /कतरास*।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन,भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार की दोपहर कतरास थाना क्षेत्र के चैतुडीह माइंस के पास लगभग 500 किलो कच्चा कोयला जब्त किया।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 3.30 बजे खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में चैतुडीह माइंस के पास लगरका मौजा के 9 नंबर चानक के पास अवैध कोयला उत्खनन के विरुद्ध छापामारी की गई।
छापामारी के दौरान लगभग 500 किलो कच्चा कोयला जब्त कर कतरास थाना को सुपुर्द किया गया। साथ ही खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने इस कांड में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध कतरास थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
छापामारी में कतरास थाना प्रभारी,खान निरीक्षक सुमित प्रसाद और विजय करमाली भी शामिल थे।

News 93 Live के लिए बाघमारा/कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button