Breakingबिहार

नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले पैक्स चुनाव में पत्नी की हुई थी जीत.

Https://news93live.com/

अपराधियों ने नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल के पास की है। मृतक नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाड़ी रुकवाकर कनपटी में मारी गोली 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह अपने कार में सवार होकर औरंगाबाद से बैरिया होते हुए घर लौट रहे थे। इस दौरान माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल पर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनकी कार को रुकवाया और कनपटी में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष के मौत की खबर इलाके में आग की तरफ फैल गई, जिसके बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए। फिलहाल मृतक का शव उनके आवास पर है तथा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार विगत 26 नवंबर को अंकोरहा पैक्स में हुई चुनाव में उनकी पत्नी मीना देवी अध्यक्ष बनी थी। चुनावी रंजिश में व्यापार मंडल अध्यक्ष के हत्या की चर्चा इलाके में है। ग्पैरामीणों का कहना है कि पैक्स चुनाव के मतगणना के बाद सोनौरा के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ब्रजेश मेहता के साथ भी उनकी कहा-सुनी हुई थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौत को लोग उक्त घटना से भी जोड़कर देख रहे हैं।
26 नवम्बर को पत्नी जीती थी पैक्स का चुनाव 
जानकारी के अनुसार पूर्व में ब्रजेश मेहता सोनौरा पैक्स के अध्यक्ष थे।इस बार चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे अपने हार का कारण व्यापार मंडल अध्यक्ष को ही बता रहे थे। हालांकि पुलिस मौत से जुड़ी सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।इधर एसपी ने कहा की इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें किसी भी कीमत पर नही छोड़ा जाएगा.
ब्यूरो रिपोर्ट औरंगाबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button