झारखंड

धनबाद के जगजीवन नगर मे सांसद कार्यालय का उदघाटन, पूर्व सांसद PN सिंह व मौजूदा सांसद ढुल्लु महतो ने किया.

Https://news93live.com/

धनबाद : आज दिनांक 08 दिसंबर 2024 को धनबाद लोकसभा के माननीय सांसद ढुल्लु महतो का सांसद कार्यालय धनबाद के जगजीवन नगर, साइबर थाना के बगल मे पूर्व सांसद PN सिंह के द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया.

सांसद ढुल्लु महतो ने सभा को सम्बोधन करते हूए बताया की धनबाद सहित 3 अन्य बिधानसभा झरिया, निरसा और शिंदरी के लोगो को अपनी परेशानी लेकर चीताही धाम मेरे आवास पर आना पड़ता है. इस कार्यालय से अब लोगो को अपनी समस्या मुझतक पहुंचाने मे परेशानी नही होगी. इस कार्यालय मे शिकायत पेटी उपलब्ध कराया जायेगा,  जिसमे जनता अपनी शिकायत लिखकर हमतक पंहुचायेगी और मेरा प्रयास रहेगा की उस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया जाये.

PN सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हूए कहा की ढुल्लु महतो एक काबिल सांसद है और मुझे पूरा भरोषा है की इस कार्यालय मे रोते हुए आये ब्यक्ति को हँसा कर वापस भेजेंगे. चुटकी लेते हूए pn सिंह ने ढुल्लु महतो को ये भी याद दिलाये की मै 3 बार बिधायक और तीन बार सांसद रहा हु आप भी 3 बार बिधायक रह चुके है और अभी पहली बार सांसद बने है. दो बार और बनिये फिर बराबरी मे आइयेगा.

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button