डॉ रंजीत कुमार को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

गुरुकुल कतरास के निदेषक डॉ रंजीत कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 18/12/24 को कोलकाता टाउन हॉल में राष्ट्रीय एडुकेशन फॉर्म द्वारा आयोजित कार्यक्रम में
रामकृष्ण मिशन विवेकानंद यूनिवर्सिटी के कुलपति स्वामी सर्वोतमानंद जी के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान दिया गया।यह सम्मान राष्ट्रीय एडुकेशन फोरम के चांसलर और शिक्षाविद डॉ टी पी शशिकुमार एवम देश विदेश के सम्मानित शिक्षाविदों की उपस्थिति मे दिया गया।डॉ रंजीत कुमार ने इस सम्मान को अपने विद्यार्थियों को समर्पित किया है।डॉ रंजीत कुमार को पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका हैं और अकेल अपने दम पर गुरुकुल कतरास के माध्यम से हजारो बच्चों को इंजीनयर एवं डॉक्टर बनाकर कोयलांचल क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाए हुए है।
बाघमारा /कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



