झारखंड

कतरास जी एन एम स्कूल परिसर में कतीपय लोगों द्वारा अतिक्रमण करने के विरुद्ध में कतरास के बुद्धिजीवियों ने एक बैठक की*।

Https://news93live.com/

*कतरास*।कतरास स्थित जी एन एम स्कूल परिसर में शनिवार को बुद्धिजीवियों द्वारा अतिक्रमण के विरोध में एक बैठक की गई. जिसमें जीएनएम स्कूल के बाउंड्री वाल गिर जाने के बाद कुछ लोगों ने स्कूल परिसर की ओर दरवाजा, खिड़की जबरन खोल दिए है. जिससे स्कूल के छात्र छात्राओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. स्कूल के उत्तर की ओर मुख्य द्वार के सामने कई ऐसे लोग मदिरा एवं मास, मछली के अलावे कई अन्य दुकानें खोल देने के कारण स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है. जो कई वर्षों से बंद है. जिसके कारण छात्र छात्राओं को घूम कर स्कूल में प्रवेश करना पड़ता है. जिससे छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावे शाम ढलते ही जी एन एम स्कूल के परिसर में कतिपय लोगों द्वारा जुआ अड्डा बन जाता है. वरीय शिक्षक मोहन प्रसाद लाला ने बताया कि इसको लेकर सोमवार को जी एन एम के प्रधानाचार्य से मिलेंगे और इस संबंध में बात करेंगे. इनके अलावें बाघमारा के वर्तमान विधायक शत्रुध्न महतो से मिलकर इस समस्या को लेकर बात रखेंगे।

बाघमारा/कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button