पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर धनबाद के सांसद श्रीमान ढुलू महतो जी के जगजीवन नगर स्थित धनबाद संसदीय कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आदरपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

धनबाद : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर धनबाद के सांसद श्रीमान ढुलू महतो जी के जगजीवन नगर स्थित धनबाद संसदीय कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आदरपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने सशक्त,समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी नए भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति और जनता के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया।24वर्ष पूर्व आज ही के दिन उनके द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के विकास में मील का पत्थर साबित हुई है।
पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि वर्ष 1998 में पोखरण-II परमाणु परीक्षणों के दौरान,जब अंतरराष्ट्रीय दबाव और प्रतिबंधों की धमकियाँ भारत पर थीं,अटल जी ने भारत की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी।
स्वर्णिम भारत को आकार देने वाले राष्ट्रपुरुष की 100वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा किपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रतीक था। उनका ओजस्वी नेतृत्व और प्रेरणादायक विचार हम सभी के लिए मार्गदर्शक रहे हैं और सदैव रहेंगे।
भाजपा नेता खुशवंत जी ने कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र की गरिमा तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव अटल रहा है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में हरेंद्र सिंह,जयप्रकाश सिंह,मिल्टन पार्थ सारथी,राजाराम दत्ता,संजय कुशवाहा,प्रमोद कुमार सिंह,आनन्द खण्डेलवाल,रामजी मिश्रा,कैलाश गुप्ता,जितेंद्र कु साहु,महेन्द्र वर्णवाल, बाबी पाण्डेय,फुल जोसी,बैगु चंद्रशेखर मुन्ना,संजय मुखर्जी,आला पाल,राजा राम,तमाल राय,बसंती देवी,रूबी ओझा,सीमा प्रसाद,सुषमा कुमारी,सपना सिंह,अजित पौदार,राकेश सिंह,उमेश सिंह,अजय तिवारी,अजय कान्त सिन्हा,अजय वर्मा,संजय मुखर्जी,अजय कुमार, सिन्हा,सि एन झा,अशोक कुमार, राकेश कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



