झारखंडमनोरंजन

मकर संक्रांति महोत्सव प्रधानखंता ढांगी में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो*

Https://news93live.com/

कतरास – आज दिनांक 14.1.2025 को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तोपचांची प्रखंड अंतर्गत प्रधानखंता,रोआम,ढांगी बड़की जोरिया में मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम माननीय टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री मथुरा प्रसाद महतो जी को पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े एवं आदिवासी महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया ।
विधायक जी ने तीर चला कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विधायक जी ने कहा की हमारी पहचान झारखंड की सभ्यता और संस्कृति से ही है इसलिए हम सबको इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की जरूरत है।खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है,इसे बरकरार रखना हम सबों का दाइत्व है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से तोपचांची अंचलाधिकारी संजय सिंह, तोपचांची थाना प्रभारी डोमन प्रसाद रजक, सी. डब्लू,सी धनबाद के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, विद्यायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, बाबूनाथ महतो, विकास तिवारी,आनंद महतो, खोरठा गीतकार विनय तिवारी , झामुमो नेता दिनेश महतो, के.के.तिवारी,ढांगी मुखिया प्रतिनिधि अमर महतो, पत्रकार सकलदेव प्रामाणिक,गोपाल महतो ,तुलसी महतो,अर्जुन रजवार,अर्जुन महतो,भरत महतो, युवा नेता रूपेश तिवारी, अर्जुन मांझी, मोती महतो,महावीर ठाकुर, विष्णु शर्मा, टाइगर अमन चौबे,सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button