झारखंडमनोरंजन

झीझी पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में टुसू महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन*।

Https://news93live.com/

*कतरास*।झींझी पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में टुसू महोत्सव-2025 का बिनोद बिहारी महतो स्मृति कला-संस्कृति संस्थान,कतरास बाजार के तत्वावधान में कार्यक्रमों का आयोजन झामुमो नेता एवं संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में किया गया।

सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात विधिःपूर्वक टुसू मणि का पूजा कर चौवडूल स्थापित कर प्रतिभागियों ने दीप प्रज्वलित किया।


विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी रामकनाली मंगल प्रसाद कुजूर,केन्द्रीय सचिव बीसीकेयू कंचन महतो,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, अधिवक्ता भैरव नाथ महतो, शिक्षक माणिक महतो-मोती लाल‌ म‌हतो-परितोष महतो,मजदूर नेता साधन महतो,संदीप महतो,विपल्व महतो,रूपेश महतो,संतोष महतो,मंतोष महतो,विजय महतो,नेपाल महतो,साधन महतो सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और महोत्सव में शामिल हुए। फिल्म निदेशक शत्रुघन महतो,इप्टा कलाकार बिष्णु कुमार,मो.नासिर,धरम वर्मा, राजा चक्रवर्ती के निर्देशन एवं देखरेख में छात्राओं की दर्जनों ग्रुप ने गीत-नृत्य का अभ्यास किया। एफसी
झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button