खेलझारखंड

राजेंद्र बालिका में दसवीं की छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित , मनाया गया बालिका दिवस सांसद की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने विकास में साथ रहने का दिया आश्वासन

जैक सदस्य डा अरुण कुमार महतो, शिक्षा अधिकारी अशोक पाल समेत कई थे उपस्थित

Https://news93live.com/

कतरास. राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को दसवीं की छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया.राष्ट्रीय बालिका दिवस भी मनाया गया.
धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी ने विभाग द्वारा प्रदत्त नौ साइकिल छात्राओं को प्रदान किए. उन्होंने कहा प्रस्तुत पुस्तकालय समेत स्कूल के विकास में उनका परिवार सदा साथ रहेगा.उन्होंने छात्राओं को आशीर्वचन दिये तथा टॉपरों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए. स्कूल की प्राचार्या सुमन मिश्रा समेत अन्य शिक्षिकाओं ने शाल ओढ़ाकर तथा मोमेंटो देकर सावित्री देवी का अभिनंदन किया.प्राचार्या ने स्वागत भाषण दिया.


जैक सदस्य डा अरुण कुमार महतो , सीडब्लूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार पाल , ख़ुशवंत कुमार, बीपीओ विकास कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश पांडेय, अमित सिन्हा, सरोज विश्वकर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.
छात्राओं ने बाल विवाह पर बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी. अन्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button